भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद (आईआईटीएच)
मानव हितैषी प्रौद्योगिकी का आविष्कार एवं नवाचार
आगामी कार्यक्रम
नवाचार, अनुसंधान और संस्कृति को एक साथ जोड़ने वाले सम्मेलन, संगोष्ठियाँ एवं प्रमुख आयोजन।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) अभिमुखीकरण एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम (ऑनलाइन) **18–29 नवंबर 2026** मालवीय मिशन योजना – शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (MMTTP) के अंतर्गत आयोजित। **आवेदन की अंतिम तिथि : 17 नवंबर 2026।**
विवरण देखें →Industry Driven Product Based PhD at IIT Hyderabad – Admissions for January 2027. Application deadline: 10th December 2026.
विवरण देखें →
हमें फॉरवर्ड डिप्लॉयड इंजीनियरिंग (FDE) प्रैक्टिशनर कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए प्रसन्नता हो रही है। यह कार्यक्रम एआई लॉन्चपैड द्वारा आईआईटी हैदराबाद के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
विवरण देखें →
फोटोनिक्स 2026 — फाइबर ऑप्टिक्स एवं फोटोनिक्स पर 17वाँ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
विवरण देखें →
स्थानीयकृत विकृतियों के प्रतिरूपण हेतु गैर-स्थानीय यांत्रिकी दृष्टिकोणों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
विवरण देखें →
15वाँ संरचनात्मक अभियांत्रिकी सम्मेलन (SEC-2026) (एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन)
विवरण देखें →अनुसंधान गतिविधियाँ
नवीनतम समाचार
25 Nov 2026
IIT Hyderabad congratulates Prof. Suryanarayana Jammalamadaka, Department of Physics, on being elected as a Fellow of the Andhra Pradesh Academy of Sciences (FAPAS) in recognition of his contributions to science and research.
और पढ़ें →
24 Nov 2026
IIT Hyderabad congratulates Ms. Madhu Yadav, Research Scholar, Department of Physics, for receiving the Best Oral Presentation Award at the ICAMDFA-2026 Conference held at Chandigarh University. She is working under the guidance of Prof. Suryanarayana Jammalamadaka, Department of Physics, IIT Hyderabad.
और पढ़ें →
23 Nov 2026
आईआईटी हैदराबाद, उदार कला विभाग की डॉ. रश्मि सिंह को श्रीलंका के कोलंबो स्थित होराइजन कैंपस में आयोजित STEP ग्लोबल समिट 2026 में सतत विकास उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देता है।
और पढ़ें →
22 Nov 2026
आईआईटी हैदराबाद हाफ मैराथन 2026 के तीसरे संस्करण में लगभग 3,500 धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में 21.1 किमी, 10 किमी, 5 किमी टाइम्ड रन तथा 5 किमी फन रन की विभिन्न श्रेणियाँ शामिल थीं। इस अवसर पर भारत के प्रथम पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
और पढ़ें →
21 Nov 2026
आईआईटी हैदराबाद के नवाचार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण एवं स्टार्टअप संकायाध्यक्ष प्रो. अरबिंद हलदर को *इंडियन स्टार्टअप टाइम्स* द्वारा प्रकाशित ‘द स्टार्टअप इकोसिस्टम लीडर्स 100: भारत में नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहन देने वाले 100 सर्वाधिक प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता – 2026’ में स्थान दिया गया है।
और पढ़ें →
11 Nov 2026
आईआईटी हैदराबाद के सृजनात्मक कला केंद्र (CCA) द्वारा कर्नाटक शास्त्रीय संगीत की एक संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें CA2083 पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपराओं का उत्सव मनाया गया।
और पढ़ें →विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ
30 Oct 2026
आईआईटी हैदराबाद पीएचडी शोधार्थी मेघमाला घोष को आईएफए (IFA) तथा डॉ. अशोक दा रानाडे अभिलेखागार अनुदान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई देता है।
और पढ़ें →
28 Oct 2026
आईआईटी हैदराबाद, श्री स्वागतम इस्लाम सरकार को ICETCI 2026 में **सर्वश्रेष्ठ प्रस्तोता पुरस्कार** प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देता है।
और पढ़ें →
28 Oct 2026
आईआईटी हैदराबाद, सुश्री प्रियंका यादव को 7वें अंतरराष्ट्रीय आणविक सिमुलेशन सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देता है।
और पढ़ें →आँकड़ों में आईआईटी हैदराबाद
हमारी शैक्षणिक क्षमता, अनुसंधान की व्यापकता तथा राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव की एक संक्षिप्त झलक।
राष्ट्रीय रैंकिंग
7
एन आई आर एफ – इंजीनियरिंग
क्यूएस रैंकिंग
251
क्यूएस एशियन रैंकिंग
2027
छात्र समुदाय
6140+
नामांकित विद्यार्थी
यूजी . पीजी. पीएचडी
अनुसंधान क्षमता
1740+
पीएच.डी. शोधार्थी
पूर्व विद्यार्थी प्रभाव
9500+
स्नातक
विश्वभर में
810+
दायर किए गए पेटेंट
339+
समर्थित स्टार्टअप्स का कुल राजस्व ₹1,659 करोड़ से अधिक
(वर्ष 2024–25 में ₹335 करोड़ से अधिक की वित्तपोषण राशि प्राप्त हुई, अर्थात् प्रति संकाय सदस्य ₹1 करोड़ से अधिक, जो आईआईटी संस्थानों में प्रति व्यक्ति प्राप्त होने वाली सर्वाधिक वित्तपोषण राशियों में से एक है।)
5830+
₹1,840 करोड़ से अधिक मूल्य की अनुसंधान एवं विकास (R&D) परियोजनाएँ
आईआईटी हैदराबाद को जानें
अनुसंधान एवं उत्कृष्टता केंद्र
अंतरविषयी केंद्र, जो सफलताप्रद अनुसंधान, रणनीतिक साझेदारियों तथा उन्नत प्रौद्योगिकी के विकास को गति प्रदान कर रहे हैं।
उत्कृष्टता केंद्र – विग्रह
डीबीटी-सहज राष्ट्रीय सुविधा केंद्र
डीएसटी साथी – सिसकॉम
आईआईटीएच–निकॉन उत्कृष्टता केंद्र
ट्राई हब – परिवहन अनुसंधान एवं नवाचार केंद्र
तिहान – प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र
निदेशक का संदेश
नेतृत्व, दूरदृष्टि और आईआईटी हैदराबाद की विकास यात्रा।
प्रो. बी. एस. मूर्ति
निदेशक, आईआईटी हैदराबाद
प्रिय साथियो,
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद (आईआईटी हैदराबाद) में आपका हार्दिक स्वागत है।
“मानव हितैषी प्रौद्योगिकी में आविष्कार एवं नवाचार (IITH)” आईआईटी हैदराबाद के लिए केवल एक ध्येय-वाक्य नहीं है, बल्कि यह वह दर्शन है, जो हमारी पहचान को परिभाषित करता है। एक संस्थान के रूप में, हम ज्ञान की सीमाओं का निरंतर विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए भी प्रयासरत हैं कि हमारे विचारों एवं नवाचारों से लोगों, उद्योगों और राष्ट्र को प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त हो।
हमें ऐसे गतिशील नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने पर गर्व है, जो एक बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक कौशलों से परिपूर्ण होकर विश्व में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम हैं। यद्यपि आईआईटी हैदराबाद की स्थापना को अभी केवल 17 वर्ष ही हुए हैं, तथापि यह संतोष का विषय है कि हम पहले से ही कुछ प्रथम पीढ़ी के आईआईटी के लगभग समकक्ष स्थान पर पहुँच चुके हैं और प्रतिभा एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
आईआईटी हैदराबाद की शैक्षणिक एवं अनुसंधान संबंधी सक्रियता राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग रूपरेखा (NIRF)-2025 में परिलक्षित होती है, जिसमें हमने इंजीनियरिंग संस्थानों में 7वाँ, नवाचार में 6वाँ, अनुसंधान में 15वाँ तथा समग्र श्रेणी में 12वाँ स्थान प्राप्त किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग-2027 में आईआईटी हैदराबाद को 588वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। संकाय सदस्य के प्रति उद्धरणों के आधार पर हम विश्व के शीर्ष 10 प्रतिशत संस्थानों में शामिल हैं।
स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. कार्यक्रमों में 6,140 से अधिक विद्यार्थियों (जिनमें 60 प्रतिशत स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. के विद्यार्थी हैं) के साथ, हम पाठ्यक्रम संबंधी नवाचारों के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी बने हुए हैं। इसी क्रम में, हमने भारत का पहला कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) में बी.टेक. कार्यक्रम प्रारंभ किया है। हमारी ‘ओपन टू ऑल टीचिंग’ (OAT) पहल तथा हाल ही में स्थापित रिकॉर्डिंग स्टूडियो डिजिटल एवं समावेशी शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करते हैं।
आईआईटी हैदराबाद में अनुसंधान एवं उद्यमिता एक-दूसरे के पूरक हैं। हमने 300 से अधिक स्टार्टअप्स को सहयोग प्रदान किया है, BUILD कार्यक्रम प्रारंभ किया है तथा हाल ही में BHARATI पहल की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत प्रथम वर्ष के 660 विद्यार्थियों को 90 संकाय मार्गदर्शकों के निर्देशन में व्यावहारिक इंजीनियरिंग अनुभव प्रदान किया जा रहा है।
हमारी महत्त्वाकांक्षी पहल **“प्रतिदिन एक पेटेंट: मिशन 365”** अनुप्रयोगोन्मुख अनुसंधान पर हमारे विशेष ध्यान को दर्शाती है। आईआईटी हैदराबाद अब तक 790 से अधिक पेटेंट आवेदन दाखिल कर चुका है, जिनमें से 250 से अधिक पेटेंट आवेदन अकेले पिछले वर्ष दाखिल किए गए हैं। वर्तमान में, संस्थान में 30 से अधिक केंद्र एवं उत्कृष्टता केंद्र कार्यरत हैं, जो प्रभावशाली अनुसंधान तथा उद्योग जगत के साथ सहयोग को बढ़ावा दे रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, हमने जापान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूरोप सहित सात देशों के संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारियाँ स्थापित की हैं, जो वैश्विक उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। हमारे पूर्व विद्यार्थी लोक सेवाओं, उद्यमिता, सामाजिक सरोकारों तथा परोपकार के क्षेत्रों में अपने नेतृत्व एवं योगदान से हमें निरंतर प्रेरित कर रहे हैं।
भारत, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत तथा अमृत काल विजन 2047 जैसी पहलों के माध्यम से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ऐसे में, आईआईटी हैदराबाद गर्व के साथ अपने प्रयासों को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप आगे बढ़ा रहा है। **“सबका साथ, सबका विकास”** के दर्शन से प्रेरित होकर, हम विशेष रूप से अपने ग्रामीण विकास केंद्र की पहलों के माध्यम से समावेशी एवं सतत विकास में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, हमारा संकल्प है कि आईआईटी हैदराबाद को गहन प्रौद्योगिकी (डीप-टेक) अनुसंधान, परिवर्तनकारी शिक्षा तथा मानव-केंद्रित नवाचार के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया जाए। मैं सभी हितधारकों—विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, शोधकर्ताओं, उद्योग जगत के भागीदारों एवं पूर्व विद्यार्थियों—से आह्वान करता हूँ कि वे राष्ट्र के विकास और वैश्विक स्तर पर प्रभाव स्थापित करने की इस रोमांचक यात्रा में हमारे साथ सहभागी बनें।
प्रो. बी. एस. मूर्ति
निदेशक, आईआईटी हैदराबाद
प्रयोगशाला से प्रभाव तक
3D प्रिंटिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम उपलब्धियाँ
आईआईटी हैदराबाद ने सिम्प्लीफोर्ज क्रिएशन्स के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर पर दो ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इनमें लेह में लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण कृष्णन के सहयोग से भारत की पहली स्थल पर ही 3D प्रिंटिंग तकनीक से निर्मित सुरक्षात्मक संरचना तथा प्रो. के. वी. एल. सुब्रमण्यम एवं उनके शोध समूह की संकल्पना एवं मूल्यांकन के आधार पर भारत का पहला 3D-मुद्रित पैदल यात्री पुल शामिल हैं।
स्वायत्त परिसर यात्री वाहन
आईआईटी हैदराबाद स्थित टीआईएचएएन ने एक स्वायत्त परिसर यात्री वाहन विकसित किया है। यह एक चालक-रहित विद्युत वाहन है, जिसे परिसर की सड़कों पर संचालित करने के लिए तैयार किया गया है। LiDAR, कैमरों, GPS तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित नेविगेशन प्रणाली से सुसज्जित यह वाहन बाधाओं का पता लगाने, पूर्वनिर्धारित मार्गों पर चलने तथा स्वचालित ब्रेक लगाने जैसी सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम है।
IoT एवं उपग्रह संचार के लिए उन्नत सिस्टम-ऑन-चिप (SoC)
आईआईटी हैदराबाद के प्रो. किरण कुची ने वाईसिग नेटवर्क्स (WiSig Networks) के सहयोग से एक उन्नत सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) विकसित किया है, जो इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) तथा अगली पीढ़ी के उपग्रह संचार के लिए विश्वसनीय एवं कम ऊर्जा खपत वाली कनेक्टिविटी सक्षम बनाता है। यह चिप वैश्विक उपग्रह नेविगेशन प्रणाली (GNSS) तथा भारत की नाविक (NavIC) प्रणाली के माध्यम से सटीक स्थिति निर्धारण में सहायता करती है और सेंसर से प्राप्त डेटा का वास्तविक समय में बुद्धिमत्तापूर्ण प्रसंस्करण भी कर सकती है। कॉम्पैक्ट आकार एवं ऊर्जा-कुशल डिजाइन वाली यह चिप कनेक्टेड उपकरणों की बैटरी की कार्य-अवधि बढ़ाने में सहायक है। यह वैश्विक उपयोग के लिए स्वदेशी एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप संचार प्रौद्योगिकियों के विकास में आईआईटी हैदराबाद के योगदान को रेखांकित करती है।
6G अनुसंधान एवं नवाचार
प्रो. किरण कुची के नेतृत्व में वाईसिग नेटवर्क्स (WiSig Networks) के सहयोग से 6G अनुसंधान के अंतर्गत वाईसिग की ओपन एवं प्रोग्रामेबल भावी नेटवर्क संरचना पर आधारित 6G नवाचारों पर कार्य किया जा रहा है। इस अनुसंधान का प्रमुख ध्यान ऊर्जा-कुशल एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के अनुकूल रेडियो एक्सेस नेटवर्क के विकास पर है। इसमें बुद्धिमत्तापूर्ण मैसिव MIMO तकनीक, अगली पीढ़ी के फ्रीक्वेंसी बैंड के लिए उन्नत वेवफॉर्म, UAV का पता लगाने जैसे अनुप्रयोगों हेतु एकीकृत सेंसिंग एवं संचार, पोस्ट-क्वांटम सुरक्षा समाधान तथा भावी वायरलेस नेटवर्क के लिए ब्रॉडबैंड मॉडेम सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) प्रौद्योगिकियों का विकास शामिल है।
कृत्रिम कॉर्निया का विकास
डॉ. विश्वनाथ चिंतापेंटा, प्रो. रामजी एम. तथा डॉ. सायन बसु (एल. वी. प्रसाद नेत्र संस्थान) एल. वी. प्रसाद नेत्र संस्थान (LVPEI) के साथ साझेदारी में प्राकृतिक कॉर्निया की टाँके लगाने की क्षमता (Sutureability) का अध्ययन कर रहे हैं। इस अध्ययन से प्राप्त निष्कर्ष कृत्रिम कॉर्निया के विकास हेतु आवश्यक प्रमुख डिजाइन मानदंडों के निर्धारण में महत्त्वपूर्ण आधारभूत जानकारी प्रदान करते हैं।
प्योर एनर्जी लिमिटेड
डॉ. निशांत डोंगरी एवं रोहित वडेरा द्वारा स्थापित प्योर एनर्जी लिमिटेड ने आवासीय एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों के लिए भारत के पहले ऑल-इन-वन ऊर्जा भंडारण उत्पाद विकसित किए हैं।
डिजिपिन
आईआईटी हैदराबाद, डाक विभाग तथा राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (NRSC), इसरो ने मिलकर डिजिपिन का शुभारंभ किया है। यह भारत के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विकसित एक भू-स्थानिक पता निर्धारण प्रणाली है। इस प्रणाली के विकास में डॉ. शशांक वतेडका, प्रो. सौम्य जाना एवं डॉ. लक्ष्मी प्रसाद नटराजन के साथ-साथ आईआईटी हैदराबाद के पूर्व एम.टेक. (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) विद्यार्थी तरनदीप सिंह का योगदान रहा है।
डिजिपिन
आईआईटी हैदराबाद स्थित तिहान ने ‘पल्यंका नामक भारी भार-वहन क्षमता वाला स्वायत्त एयर एम्बुलेंस ड्रोन विकसित किया है, जो त्वरित चिकित्सा निकासी, आपदा बचाव एवं माल परिवहन के लिए 200 किलोग्राम तक भार ले जाने में सक्षम है। मानव हस्तक्षेप के बिना संचालित होने के लिए डिज़ाइन किया गया यह ड्रोन, यातायात की भीड़ से जूझते शहरों तथा दुर्गम क्षेत्रों में जीवनरक्षक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक है।
गैलरी
परिसर जीवन, आयोजनों एवं उपलब्धियों की एक चित्रमय यात्रा।